प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह निवासी कंचन देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति बुद्धिराम दो मार्च की शाम स्थानीय बाजार में स्थित दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, इसी दौरान किशुनगंज बाजार की तरफ से तेज रफ्तार बाइक सवार ने पति को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में पति के दाहिने पैर के जांघ की हड्डी टूट गई। बेहतर इलाज और ऑपरेशन के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 20 दिन बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर लौटी। बुधवार को कंचन देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बाइक सवार राहुल पटेल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...