बागेश्वर, अप्रैल 20 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला सभागार में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में जनपदभर से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इस दौरान बिजली, सड़क, पेयजल, आपदा प्रबंधन समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी पात्र लाभार्थी को नियमों की जानकारी के अभाव या विभागीय लापरवाही के कारण योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने कांडा पंपिंग योजना की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि जनपद के प्रत्येक गांव में शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- चम्पावत में जनता मिलन में उठी 59 शिकायतें मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.