चम्पावत, अप्रैल 17 -- चम्पावत। अदालत ने लापरवाही से मौत का कारण बनने के आरोपी को दोषमुक्त किया है। जानकारी के अनुसार 19 अक्तूबर 2019 को ईशेपुर उप्र निवासी नाहर सिंह ने लोहाघाट थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके अनुसार नौ जून 2019 को लोहाघाट के लोनिवि कार्यालय में बिजली लाइन खींचते हुए करंट लगने से उसके पुत्र दुर्गापाल घायल हो गया था। बाद में दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सिविल जज जूनियर डिविजन विशाल गोयल ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपी को दोषमुक्त कर दिया। आरोपी की तरफ से अधिवक्ता एससी जोशी ने पैरवी की। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी के मामले में आरोपी रिहा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...