लापरवाही से बुजुर्ग महिला की मौत का आरोप, हंगामा
अयोध्या, मई 26 -- अयोध्या, संवाददाता। श्री राम चिकित्सालय में इलाज के दौरान लापरवाही से बुजुर्ग महिला की मौत होने का आरोप है। हंगामा करने के दौरान परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने किसी प्रकार का नाश किया था ।हालांकि सीएमएस और अस्पताल के कर्मचारियों के समझाने -बुझाने के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए और उन्होंने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। फिलहाल सीएमएस डॉ बीके वर्मा ने इलाज के दौरान मौजूद डॉक्टर को अपना पक्ष रखने के लिए बुधवार को अपने ऑफिस बुलाया है। रामधाम क्षेत्र के बाबू बाजार निवासी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि दस्त आने के कारण उन्होंने अपनी माता सरोजा देवी (78) को श्री राम अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया था। मंगलवार को शाम के समय एकाएक मरीज की सांस फूलने लगी तो उन्होंने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने दवा को फेफड़ों तक पहुंचने वाली मशीन नेबुलाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.