लापरवाही से बाइक चलाने वाले पर मुकदमा दर्ज
सीतापुर, मई 8 -- सिधौली, सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रतनापुर बुढ़िया तिराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राजकीय पशु चिकित्सालय के कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका लखनऊ में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अटिरया क्षेत्र के ग्राम खेमपुर निवासी शैलेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता रामसेवक यादव (55), जो भण्डिया पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं, वह बीते 14 मार्च को साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बिना नंबर की नई अपाचे बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। घटना में घायल रामसेवक का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.