देवघर, जून 24 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के लतबेदिया गांव के समीप तेज और लापरवाही से बाइक चलाकर दुर्घटना करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में दोंगी गांव निवासी महेंद्र यादव ने थाना में आवेदन देकर बताया कि 20 जून को अपने संबंधी राजेश यादव के साथ सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक होंडा बाइक चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...