चंदौली, फरवरी 6 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिकारगंज क्षेत्र के चकिया अहरौरा स्थित डोडापुर गांव में जल निगम विभाग की लापरवाही सामने आई है। गांव के प्रसिद्ध शंकर जी के मंदिर परिसर में जल निगम की ओर से लगाई गई पानी की टोटी और पाइप कई महीनों से खराब पड़ी हुई है। टोटी के टूट जाने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बहकर नष्ट हो रहा है। इसके बावजूद अब तक विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मंदिर परिसर में लगी यह टोटी पहले श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए उपयोगी थी लेकिन तकनीकी खराबी आने के बाद यह समस्या बन गई है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण चौबीसों घंटे पानी बहता रहता है। जिससे न केवल जल की बर्बादी हो रही है बल्कि आसपास की जमीन भी दलदली होती जा रही है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.