लापरवाही से बढ़ रहे उच्च रक्तचाप के मामले
अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर गोष्ठी आयोजित की। रामघाट रोड स्थित होटल में आयोजित गोष्ठी में चिकित्सकों ने उच्च रक्तचाप के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विपिन गुप्ता ने कहा कि उच्च रक्तचाप घातक बीमारी है, जिसके प्रारंभिक लक्षण सामान्यतः दिखाई नहीं देते। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि चिकित्सक दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन अक्सर अपने ही स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्य नियमित रूप से अपने रक्तचाप की जांच करें। अन्य चिकित्सकों ने कहा कि लापरवाही से उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- मस्तिष्क, हृदय और किडनी को चुपके से बर्बाद करता ब्लड प्रेशर इससे बचाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.