लापरवाही से पुल टूटे तो नपेंगे इंजीनियर-अफसर, विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद ऐक्शन में सम्राट सरकार
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 9 -- बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु के टूटने के बाद सम्राट सरकार ऐक्शन मोड में है। राज्य सरकार ने पुलों की सुरक्षा को लेकर कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल ने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी पुल में लापरवाही की वजह से नुकसान पहुंचता है या वह क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो संबंधित क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता (इंजीनियर) के साथ-साथ मुख्यालय स्तर के अधिकारी भी समान रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे। बिहार सरकार ने पुल टूटने की स्थिति में लापरवाह इंजीनियर और अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का फैसला लिया है। पथ निर्माण सचिव ने कहा कि विभाग का लक्ष्य बिहार के हर हिस्से में सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना है। उन्होने राज्य भर के पुलों का सघन सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश दिए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.