बांका, मार्च 14 -- बांका,निज संवाददाता। बांका के समुखिया मोड स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों के मेस में हुए फूड प्वाइजनिंग के मामले में प्रारंभिक तौर पर लापरवाही की बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मेस के लिए जो चना सब्जी बनाने हेतु लाया गया था,उसमें फफूंद न लगे इसके लिए उसमें सल्फर की एक पोटली बांधकर रखी गई थी। बताया जाता है कि जब रसोई में सब्जी बनाने के लिए चना धोकर कड़ाही में डाला गया,उस समय सल्फर की पोटली को अलग नहीं किया गया। इसी लापरवाही के कारण वह भोजन के साथ ही पक गई और खाने में मिल गई। भोजन करने के बाद प्रशिक्षु सिपाहियों को घबराहट, जी मिचलाना, गले और पेट में जलन तथा उल्टी जैसी शिकायतें होने लगीं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। फूड सैंपल को जांच के लिए फोरेंसिक टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.