कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर देहात,संवाददाता। शासन के निर्देश पर तहसील स्तर पर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने क लिए माह में दो बार आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस महज औपचारिक होकर रह गए है। शिकायतों के निस्तारण में खानापूरी होने से लोग तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं।शनिवार को रसूलाबाद में आयोजित सामाधान दिवस में लापरवाही पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके साथ ही आरके के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। सभी छह तहसीलों में पहुंचे 415 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें सिर्फ 13 का मौके पर निस्तारण कराने का दावा किया गया।डीएम वएसपी ने सुनीं 151 फरियादियों की शिकायतेंरसूलाबाद, संवाददातातहसील सभागार में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस मेंडीएमकपिल सिंह व एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की मौजूदगी में 151 फरियादियों ने अपनी शि...