सीतामढ़ी, जून 4 -- मनीष झा सीतामढ़ी। मानसून की दस्तक से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। रिंग बांध सड़क निर्माण कार्य के दौरान बुडको की कथित लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुए ह्यूम पाइप की अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। स्थिति यह है कि जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक में मामला उठने और जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद 10 दिन बीत जाने के बाद भी जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया है। इससे रिंग बांध के अंदर बसे घनी आबादी वाले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- वर्षा जल संचयन के लिए हो नालियों की समुचित व्यवस्था जानकारी के अनुसार पासवान चौक से अंबेडकर चौक स्थित गौशाला तक रिंग बांध सड़क निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी के लिए लगाए गए महत्वपूर्ण ह्य...