लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, आशा बहू पर मुकदमा
बलिया, मई 11 -- बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। लापरवाही में कुछ दिनों पहले जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी। इस मामले में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आशा बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।इलाके के सोनाडाबर निवासी अजय पासवान ने पुलिस को बताया है कि गर्भवती पत्नी ज्ञांती को बुधवार की रात प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद गांव की आशा बहू सरोज चौबे को बुलाया तो उसने कहा कि प्रसव करा दूंगी। अगले दिन यानि गुरुवार की सुबह आठ बजे तक प्रसव नहीं हो सका और प्रसूता की हालत खराब होने लगी। इसके बाद आशा बहू के साथ पत्नी को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचा जहां के डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराया। जांच में पता चला कि बच्चा पेट में ही मर गया है। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद आशा बहू ने कहा कि मृत बच्चे को निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.