चंदौली, मार्च 30 -- इलिया। इलिया कस्बे में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने को लगाया गया लोहे का बैरियर इन दिनों बदहाली का शिकार है। इलिया-चकिया मार्ग स्थित मुख्य चौराहे के पास यह बैरियर पिछले कई महीनों से कूड़े के ढेर में पड़ा हुआ है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बैरियर पहले यातायात नियंत्रण के लिए उपयोग में लाया जाता था। समय के साथ इसे हटाकर किनारे रख दिया गया है। जंग खाकर बेकार हो चुका है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि बैरियर के बारे में जानकारी नहीं है। पताकर उसे सुरक्षित रखवाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...