हाथरस, दिसम्बर 1 -- बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के ऑडिटोरियम में यातायात माह के समापन समारोह का आयोजन जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस विशेषकर छात्र-छात्राओं में यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा जागरूकता तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम संबंधी संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करना था। प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बीएलएस स्कूल की छात्राओं द्वारा भरत नाट्यम गीत की सुदंर प्रस्तुति के साथ ही जीवन का सफर, सुरक्षित सफर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र/छात्राओं द्वारा यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। ऑडिटोरियम में प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी गई। छात्रा श्रेया सिंह द्वारा यातायात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.