लापरवाही व कर्तव्यहीनता के आरोप में शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक सस्पेंड
अररिया, जुलाई 16 -- अररिया, वरीय संवाददाता लापरवाही व कर्तव्यहीनता के आरोप में शिक्षा विभाग के स्थापना प्रशासा के प्रधान लिपिक धीरज कुमार साहा को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पूर्णिया आरडीडीई (क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक) ने की है। प्रधान लिपिक श्री साहा पर निलंबित शिक्षकों का निलंबन उठाकर विभागीय कार्रवाई के अधीन रखते हुए पूर्ण वेतन का भुगतान करने, बिना सक्षम प्राधिकार के अनुमति के उक्त अवधि का वेतन भुगतान करने, सरकारी राशि की क्षति पहुंचाने एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने आदि संगीन आरोप है। आरडीडीई ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के सुसंगत धारा अंतर्गत निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन रखा है। मामले की पुष्टि डीईओ साहेब आलम ने भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.