संभल, फरवरी 4 -- संभल। बुधवार को सौंधन चौराहे पर उस वक्त लोग हैरान रह गए, जब एक ई-रिक्शा चालक यात्री ढोने की बजाय माल वाहक की भूमिका निभाता नजर आया। संभल शहर से करीब 14 किलोमीटर दूर आदमपुर रोड पर यह चालक अपने ई-रिक्शा में पत्तल से भरे बोरे इस कदर ओवरलोड कर ले जा रहा था कि रिक्शा पहचानना तक मुश्किल हो गया। तीन सवारी की क्षमता वाला ई-रिक्शा मानो चलता-फिरता गोदाम बन चुका था। सड़क पर संतुलन बिगड़ने का खतरा हर मोड़ पर साफ दिख रहा था, लेकिन चालक बेफिक्र होकर आगे बढ़ता रहा। इस लापरवाही से न सिर्फ खुद चालक बल्कि राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों पर अगर समय रहते कार्रवाई न की गई, तो कोई बड़ा हादसा होना तय है। सवाल ये है कि ई-रिक्शा यात्री वाहन है या फिर बिना अनुमति माल ढोने का नया साधन?

हिंदी हिन्दुस...