फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में जनपद में घोर लापरवाही बरती जा रही है। इस कार्य में जिन कार्मिकों की डयूटी लगायी गयी है उनमें 333 ऐसे कर्मी हैं जिनका कार्य काफी लापरवाहीपूर्ण है। मुख्य विकास अधिकारी ने शून्य प्रगति वाले लेखपालों, पंचायत सचिवों समेत 333 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का काम काफी समय से चल रहा है। अभी भी 39 हजार किसान ऐसे हैं जिनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पायी है। इस कार्य में लेखपाल, पंचायत सचिव से लेकर अन्य ग्राम स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्य का प्रत्येक घंटे पर अनुश्रवण किया गया। ग्रामवार और कार्मिकवार प्रगति भी प्रत्येक घंटे पर व्हाटसएप...