लापरवाही में शिक्षा कार्यालय का लिपिक निलंबित
बक्सर, जून 20 -- युवा-पेज के लिए ---- बक्सर, हमारे संवाददाता। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में शिक्षा कार्यालय के लिपिक विनोद कुमार पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला अपीलीय प्राधिकार में न्यायालयीय कार्यों में बाधा उत्पन्न करने, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने और कार्यालयीन अभिलेखों के रख-रखाव में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। डीपीओ (स्थापना) रजनीश उपाध्याय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। डीपीओ ने बताया कि निलंबित लिपिक विनोद कुमार पाल जिला अपीलीय प्राधिकार में प्रतिनियुक्त था। इस दौरान कार्यालय की महत्वपूर्ण पंजियों के संधारण में अनियमितता सामने आई थी। आगत पंजी, निर्गत पंजी और उपस्थिति पंजी जैसे आवश्यक अभिलेखों को व्यवस्थित तरीके से नहीं रखने को विभाग ने गंभीरता से लिया। इस मामले में उनसे स्पष्टीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.