लापरवाही में फतेहगढ़ के कोतवाल पर गिरी निलंबन की गाज
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंभीर प्रकृति के आरोपों पर फतेहगढ़ के कोतवाल रणविजय सिंह पर निंलबन की गाज गिर गई है। उन्हें पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। क्षेत्राधिकारी लाइन की जांच पड़ताल में कोतवाल रणविजय सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप पाये गये थे। हैवियस कार्पस रिट पिटीशन से संबंधित पत्र कोतवाली फतेहगढ़ के रिट सेल कार्यालय को डाक से 20 मार्च को भेजा गया था। इसकी आख्या 30 मार्च को रिट सेल कार्यालय में उपलब्ध करायी गयी थी। जिसे रिट सेल कार्यालय की ओर से 31 मार्च को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अभियोजन कार्यालय में दाखिल कर दिया गया था। 16 अप्रैल को सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने व्यक्तिगत शपथ पत्र दाखिल करने को आदेश किया था। न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.