आजमगढ़, जून 20 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य कर विभाग द्वारा राजस्व वसूली में मनमानी और लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने आयुक्त राज्य कर को पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति की है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य कर विभाग का कुल वार्षिक लक्ष्य 45527.48 लाख रुपये के सापेक्ष 24247.34 लाख रुपये की प्राप्ति हुई है। यह लक्ष्य का मात्र 53.26 प्रतिशत है। वहीं, पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में कुल राजस्व प्राप्ति में 5.76 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। विस्तृत परीक्षण में राज्य कर खंड-3 एवं राज्य कर खंड-5 की स्थिति सर्वाधिक चिंताजनक पाई गई। राज्य कर खंड-3 में कार्यरत उपायुक्त राज्य कर अखिलेश कुमार सिंह के कार्यकाल में गत वित्तीय वर्ष की तुलना में राजस्व प्राप्ति में 16.65 प्रतिशत की कमी आई है तथा लक्ष्य के सापे...