भदोही, दिसम्बर 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सामुदायिक शौचालयों के मरम्मत और संचालन में लापरवाही बरतने वाले सचिवों के प्रति पंचायतीराज विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र ने औराई ब्लाक के चार सचिवों को नोटिस जारी कर दी है। चेताए कि एक सप्ताह के अंदर चारों ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का संचालन शुरू नहीं हुआ तो पुन: जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ द्वारा ग्राम पंचायत जद्दूपुर, लीलाधरपुर, उचेठा समेत कुल चांर गांव के सचिवों को नोटिस जारी किए। डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पूर्व में औराई ब्लाक के जद्दूपुर गांव में शौचालय संचालन में लापरवाही की शिकायत मिली थी। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित सचिव को नोटिस भेज दी गई है। सामुदायिक शौचालय मरम्मत कार्य एवं संचालन न होने की शिकायत मिलते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.