लापरवाही में आदित्यपुर के दो एसआई निलंबित
सराईकेला, जून 17 -- सरायकेला। सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर थाने के दो एसआई को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एसपी निधि द्विवेदी ने यह कार्रवाई की है। निलंबित किये गये दोनों पुलिस अधिकारियों में रमण विश्वकर्मा और सुनील प्रमाणिक शामिल हैं। दो दिन पूर्व ही चांडिल के एसआई पर महिला के साथ दुर्व्यवहार के कारण गाज गिरी थी। जानकारी के मुताबिक, आदित्यपुर के दोनों सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने की शिकायतें मिली थीं। पॉक्सो एक्ट जैसे संवेदनशील मामले में उनके गैर जिम्मेदाराना रवैये को एसपी निधि द्विवेदी ने गंभीरता से लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने दोनों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। यह भी पढ़ें- विभागीय लापरवाही पर गिरी गाज, आदित्यपुर के दो एसआई रमण और सुनील सस्पेंड एसपी कार्यालय से जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.