मथुरा, अप्रैल 22 -- मथुरा। एसएसपी ने महिला के खिलाफ मोबाइल पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी करने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। विभागीय जांच के आदेश दिये हैं। बताते चलें कि विगत दिन एक महिला ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया कि नामजद युवक उसके खिलाफ अपने मोबाइल से अभद्र,अनर्गल अश्लील टिप्पणी कर रहा है। शिकायत सही पाये जाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गयी। तभी सोमवार को पुलिस ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर चालान किया। न्यायालय से जमानत पर आने के बाद आरोपी युवक थाने गया। यह भी पढ़ें- लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश वहां से थाना प्रभारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार नागर ने उसे जिस मोबाइल से टिप्पणी की गयी थीं, वापस कर दिया।...