लापरवाही बरतने पर 21 थानाध्यक्षों का वेतन रोका
सीवान, मई 31 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। गंभीर व चर्चित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा साक्ष्य पूर्ण मामलों में शीघ्र विचारण (ट्रायल) सुनिश्चित कराने के निर्देशों में लापरवाही बरतने पर एसपी पूरन कुमार झा ने कड़ा रुख अपनाया है। एसपी ने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही व वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में जिले के 21 थानाध्यक्षों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। साथ ही सभी को मामले में शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा गंभीर व चर्चित कांडों के स्पीडी ट्रायल और त्वरित निष्पादन को लेकर सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे। इस क्रम में पुलिस कार्यालय के अभियोजन- त्वरित विचारण शाखा द्वारा पिछले दो महीनों से लगातार सभी थानों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.