नोएडा, जनवरी 7 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई न करने वालों अधिकारियों पर सख्ती जारी है। उन्होंने भूलेख में तैनात लेखपालों के बाद अब वर्क सर्किल-6 के सहायक प्रबंधक को कार्यमुक्त कर दिया। प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि वर्क सर्किल-6 के प्रबंधक अब्दुल शाहिद द्वारा कामकाज में लापरवाही बरती जा रही थी। प्रभावी रूप से पर्यवेक्षण नहीं किया जा रहा था। इस मामले में उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधक के अलावा सहायक प्रबंधक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। सहायक प्रबंधक विनीत शर्मा को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। वह यहां प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे। प्रतिनियुक्ति का समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.