मिर्जापुर, मार्च 14 -- मिर्जापुर,संवाददाता। विंध्याचल मेला ड्यूटी में लापरवाही एवं कार्य स्थल से अनुपस्थित रहने के आरो में शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई डीपीआरओ ने अमरावती चौराहा,कालीखोह,अष्टभुजा आदि क्षेत्रों में चल रही सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान किया। दो शिफ्ट में सफाई के लिए पंचायत विभाग के लगभग साढ़े चार सौ कर्मचारियों को विंध्याचल मेला परिक्षेत्र में तैनात किया गया है। डीपीआरओ ने सुबह अमरावती चौराहा,कालीखोह,अष्टभुजा,शिवपुर तारा मंदिर आदि क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.