लापरवाही बरतने पर दस प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस
पीलीभीत, जून 7 -- पीलीभीत। जनगणना कार्य की कड़ी मॉनीटरिंग की जा रही है, जिससे समय से काम को पूरा किया जा सके। कलेक्ट्रेट स्थित जनगणना सेल से फोन के माध्यम से नगर पालिका परिषद पीलीभीत, नगर पालिका परिषद बीसलपुर और तहसील पीलीभीत के ग्रामीण क्षेत्र के प्रगणको से प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा करने पर 10 प्रगणकों मुदीना, स्वीकृति, रेहाना, आरती, नरेंद्र, अमित कुमार, कैलाश, अंकित, विवेकानंद, अमन कुमार के कार्य में शिथिलता व लापरवाही पाई गई। इन सभी प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि त्वरित गति से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ विभागीय एवं जनगणना अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.