मिर्जापुर, मार्च 10 -- मिर्जापुर। विंध्याचल नवरात्र मेला के दृष्टिगत समुचित साफ-सफाई के लिए सोमवार को जिला पंचायतराज अधिकारी संतोष कुमार ने मेला क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अमरावती चौराहा, रेहड़ा चुंगी रेलवे अंडर बाईपास और पटेंगरा नाला पर गंदगी पाए जाने से गुस्साए डीपीआरओ ने दो सफाई कर्मचारियों के निलंबन और दो के वेतन अवरुद्ध करने के निर्देश दिया। उन्होंने बताया राष्ट्रीय महत्व के विंध्याचल मेला क्षेत्र की बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए पहले से ग्रामपंचायतों के लगभग तीस सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। बावजूद अमरावती चौराहा, रेहड़ा रेलवे पुलिया और पटेंगरा नाले पर गंदगी का अंबार लगा रहा, जिससे झल्लाए डीपीआरओ ने सफाई कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो सफाई कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिया। साथ ही एक सफाई कर्मचारी का ...