गोंडा, मार्च 19 -- गोण्डा, संवाददाता। नाबालिग का वीडियो और फोटो वायरल करने के मामले में आईजी के निर्देश के बावजूद लापरवाही बरतना खरगूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक को भारी पड़ गया। गुरुवार को इस मामले में आईजी अमित पाठक के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई। आईजी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया। वहीं मामले में पर्यवेक्षण अधिकारी सीओ सिटी और एएसपी (पूर्वी) से भी स्पष्टीकरण मांगा है। बताया जाता है कि आईजी रेंज कार्यालय पर एक पीड़िता ने उपस्थित होकर शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक उनकी नाबालिग पुत्री को आरोपी विनय बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में थाना खरगूपुर में वर्ष 2025 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन जमानत पर छूटने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.