फरीदाबाद, मई 13 -- चंडीगढ़/फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर निगम के एसडीओ संजय बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मंगलवार को हुई दिशा बैठक में बंसल पर लगे आरोपों के बाद यह कार्रवाई हुई। यह भी पढ़ें- लापरवाही बरतने पर एसडीओ संजय बंसल निलंबितजांच अधिकारी की नियुक्ति मामले की जांच के लिए नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें 10 दिन में तथ्यात्मक जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को सेक्टर-12 लघु सचिवालय में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक धनेश अदलखा आदि की मौजूदगी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई थी, जिसमें नगर निगम एसडीओ बंसल पर कई गंभीर आरोप लगे थे। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी ज...