रायबरेली, मार्च 1 -- रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र में संविदाकर्मी के साथ हुई दुर्घटना में लापरवाही बरतने के मामले में वहां के उपखंड अधिकारी सचिन गौड़ को प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने जारी आदेश में बताया कि बीते माह 24 जनवरी की शाम लगभग 7:33 बजे विद्युत पोल पर कार्य करते समय दिलभान पुर निवासी संविदाकर्मी सूरजभान पुत्र रामफेर की विद्युत पोल से नीचे गिरने के कारण दुर्घटना हो गई। जानकारी के बाद मिली आख्या के अनुसार यह दुर्घटना सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग न किये जाने के कारण हुई। इस प्रकरण में विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने, अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने और उच्च अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन अपनी अधीनस्थों द्वारा न कराये जाने के लिए उपखंड अधिकारी सचिन गौड़ को इस मामले का प्रथमदृष...