पीलीभीत, जनवरी 2 -- पीलीभीत। अधिक ट्रांसफार्मर में आग लगने और ओटीएस योजना में काम में पंजीकरण समेत अन्य लापरवाही के आरोप में एसडीओ अमरिया को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जनपद गोंडा से अटैच किया गया है। चीफ इंजीनियर की रिपोर्ट पर शासन ने कार्रवाई की है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है पिछले दिनों अमरिया क्षेत्र में भारी संख्या में ट्रांसफार्मर फुंक थे। इस मामले में विभागीय स्तर पर भी लापरवाही बरती गई थी। पूरे मामले की उच्च स्तर पर समीक्षा हुई तो इसका खुलासा हुआ। इसके अलावा शासन की प्राथमिकताओं में शामिल ओटीएस योजना में लापरवाही बरतने के आरोप भी एसडीओ पर लगे थे। विभागीय अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.