फरीदाबाद, जून 22 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की धीमी रफ्तार जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बन रही है। जिसके चलते तय समय के भीतर काम पूरा करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की लापरवाही और लोगों का सहयोग नहीं मिलना इसकी वजह बताई जा रही है। प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिला उपायुक्त ने शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के 22 बीएलओ का वेतन रोकने और उनका  स्पष्टीकरण मांगा है। गौरतलब है कि एसआईआर अभियान के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इसकी रोजाना समीक्षा भी हो रही है। बावजूद इसके अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। प्रशासन चाहता है कि निर्धारित समय सीमा से पहले सभी बूथों का कार्य पूरा हो जाए, लेकिन कई क्षेत्रों में प्रगति अपेक्...