सीतामढ़ी, मार्च 7 -- सीतामढ़ी,। जिले में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड से संबंधित जानकारी अपडेट करने में लापरवाही पर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। एसएसए डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ ने सभी 17 प्रखंड साधन सेवी (बीआरपी) व समावेशी शिक्षा से जुड़े संसाधन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा है कि प्रखंडों में संधारित दिव्यांगता पंजी के आधार पर सभी दिव्यांग छात्र-छात्राओं के यूडीआईडी कार्ड के आवेदन अथवा पंजीयन संख्या को गूगल शीट पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया था। यह कार्य 28 फरवरी तक पूरा किया जाना था, लेकिन छह मार्च को समीक्षा के दौरान कई प्रखंडों की उपलब्धि 30 प्रतिशत या उससे भी कम पाई गई। उन्होंने कहा है कि जिले में कुल 6483 दिव्यांग छात्र-छात्राओं का आंकड़ा दर्ज है, जबकि अब तक केवल 1945 छात्र-छात्राओ...