फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- फिरोजाबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने में लेटलतीफी एवं बैठक के दौरान उपस्थित न होने वाले 11 डॉक्टरों के खिलाफ की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सीएमओ कार्यालय पर मंगलवार को समीक्षा बैठक के दौरान सीएमओ ने वेतन काटने की कार्रवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने को निर्देश जारी किया है। सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम द्वारा पिछले कई दिनों से आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्डों को लेकर बैठक के दौरान समीक्षा की जा रही है। इसी के तहत मंगलवार की देर शाम को संपन्न हुई समीक्षा बैठक के दौरान चौंकाने वाली स्थिति थी। कई चिकित्सकों द्वारा आयुष्मान कार्ड शून्य दिखाए गए तो वहीं कई चिकित्सक समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल वेतन काटने की कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.