फतेहपुर, जून 2 -- फतेहपुर। बिजली विभाग के उपकेंद्रो में प्राइवेट कर्मियों से काम लिए जाने के मामले में एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। बीते दिनों हथगाम क्षेत्र के सिठौरा उपकेंद्र में होने वाले प्राइवेट कर्मी की मौत के बाद राधानगर ग्रामीण उपकेंद्र में भी एक की मौत हो चुकी है। जिस पर एसई ने सिठौरा के संविदा कर्मी को बर्खास्त करने के साथ ही राधानगर में जांच शुरू करा दी है। बीते दिनों सिठौरा उपकेंद्र में बाहरी व्यक्ति कुंदन को पोल पर चढ़ाकर काम करवाया जा रहा था। करंट लगने से वह पोल से गिरकर घायल हो गया था जिससे उसकी मौत हो चुकी है। यह भी पढ़ें- जेई बदजुबानी पर संविदा कर्मी लामबंद वहीं राधानगर ग्रामीण उपकेंद्र के कुसुंभी फीडर पर 11 हजार की एचटी लाइन पर चढ़कर काम करते समय करंट की चपेट में आ जाने से प्राइवेट कर्मी संजय की मौत हो गई। सिठौरा के मामले...