गाजीपुर, अप्रैल 26 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार देर शाम ब्लॉक स्तरीय मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर कुमार ने की। डाटा फीडिंग में अनियमितता, कार्यों में शिथिलता और बिना सूचना अनुपस्थित रहने को गंभीर लापरवाही मानते हुए डॉ. अमर ने सात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। नोटिस पाने वालों में ज्योति वर्मा (सरहुला), आशिफ अली (रेवतीपुर बहोरिक पट्टी), तेजपाल सैनी (उतरौली), कुलदीप शर्मा (तेजमल पट्टी), राधा (सुहवल पूर्वी), शिल्पी मौर्या (सुहवल पश्चिमी) और निधि पांडेय (सोनवल) शामिल हैं। चिकित्सा अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं का उद्देश्य केवल कागजी उपलब्धि नहीं, बल्...