प्रयागराज, मार्च 19 -- साइबर थाने में तैनात निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को विवेचना में शिथिलता और कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी गंगानगर एवं साइबर क्राइम कुलदीप सिंह गुनावत से निलंबन की कार्रवाई की। साथ ही साइबर क्राइम के मामले में अन्य पुलिसकर्मियों को भी लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी है। कर्नलगंज थाना प्रभारी रहे प्रदीप कुमार सिंह को करीब सात महीने पहले साइबर थाने भेजा गया था। हाल ही में उन्होंने राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर कूटरचित अंकपत्र व प्रमाणपत्र बनाने वाले आरोपी राजमन गोंड को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। विभागीय सूत्रों की मानें तो निरीक्षक प्रदीप सिंह ने आरोपी से न तो सही से पूछताछ की और न ही मामले की गहनता से विवेचना की। इससे गिरोह में शामिल अन्य लोगों का नाम सामने नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.