चंदौली, अप्रैल 5 -- चंदौली, संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने रविवार को फार्मर रजिस्ट्री के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कैंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत भवन की सफाई नहीं किए जाने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया। वहीं लापरवाही पर प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जबकि अनुपस्थित सचिव का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही विभागीय कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।डीएम चंद्रमोहन गर्ग एवं सीडीओ आर जगत साईं के निर्देश पर डीपीआरओ ने रविवार को सदर विकास खंड के नवहीं ग्राम पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री के लिए चलाए जा रहे कैंप का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान पंचायत भवन में सचिव रेखा सिंह के उपस्थित मिली, लेकिन अन्य कर्मी गायब मिले। इसपर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कठोर चेतावनी दी।वहीं संचारी रोग अभियान में सफाई ...