लखनऊ, फरवरी 3 -- -जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग मुख्यालय में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक -सिंचाई परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण कर किसानों को अधिकतम लाभ पहुँचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता -जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे विभाग में सकारात्मक, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुखी कार्य संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्यों में कोताही पाई गई...