लापरवाही पर शिकारपुर-डिबाई सीओ से स्पष्टीकरण तलब
बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- मेरठ परिक्षेत्र के डीआईजी कलानिधि नैथानी की आपरेशन विवेचना के चलते जिले में लंबित विवेचनाओं का ग्राफ नीचे आया है। डीआईजी की जांच में सामने आया कि एक माह के भीतर जिला बुलंदशहर में लंबित मामलों में 8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। सर्किल नगर और स्याना का प्रदर्शन शानदार रहा है, जबकि लापरवाही पर शिकारपुर और डिबाई सीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। गौरतलब है कि मेरठ परिक्षेत्र के डीआईजी कलानिधि नैथानी द्वारा लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए आपरेशन विवेचना चलाया जा रहा है। इसके चलते हर माह सभी सर्किलों में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की जाती है। जिला बुलंदशहर की समीक्षा के दौरान डीआईजी ने पाया कि 1 मार्च 2026 की तुलना में 1 अप्रैल 2026 तक विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी आई है। इसमें सर्किल नगर ने 12 प्रतिशत और स्याना ने 14 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.