रुद्रपुर, मार्च 16 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति ने अवैध खनन रोकने में लापरवाही बरतने पर शक्तिफार्म चौकी के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है। चौकी इंचार्ज सहित आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन होने के बावजूद पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप लगते रहे हैं। सोमवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज प्रकाश भट्ट समेत पूरी चौकी के स्टाफ एएसआई सुरेंद्र बोरा, भगवान रमोला, हरीश कबड़वाल, भुवन आर्या, तुलसी भट्ट, भूपेंद्र कुमार और दीपक नेगी को लाइन हाजिर कर दिया। करीब ढाई माह पूर्व शक्तिफार्म में खनन माफिया राजस्व टीम से जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाकर ले गए थे। इस मामले में तहसीलदार हिमांशु जोशी ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.