भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की सुस्त कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने के लिए नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने सोमवार को सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने लंबित कार्यों और काम में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। निगम के अफसरों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि कार्यशैली में सुधार न होने पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सबसे अधिक गाज नक्शा शाखा पर गिरी। भवन मानचित्रों की स्वीकृति में हो रहे अनावश्यक विलंब पर नगर आयुक्त ने नक्शा शाखा प्रभारी देवेंद्र वर्मा से स्पष्टीकरण मांगते हुए तत्काल प्रभाव से उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही हिदायत दी कि एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित नक्शों का निपटारा कर उन्हें जारी किया जाए। इसके अलावा नगर आयुक्त ने अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, अवैध बोरिंग, ट्रेड लाइसेंस, पुराने टेंडर के निष्पादन आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.