लापरवाही पर मवाना खुर्द चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार सस्पेंड
मेरठ, जुलाई 3 -- मवाना खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों, विवेचनाओं में लापरवाही तथा महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चौकी प्रभारी के खिलाफ पिछले काफी समय से विवेचनाओं में लापरवाही तथा कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बताया गया है कि मवाना खुर्द निवासी आरती ने अपने पति के लापता होने की शिकायत पुलिस से की थी। आरोप है कि मामले में सहायता करने के बजाय चौकी प्रभारी ने उसके घर में घुसकर मारपीट की तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच कराई जा रही है।इसके अलावा चौकी प्रभारी के खिलाफ अन्य शिकायतें भी उच्च अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.