औरैया, मई 22 -- अजीतमल, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर भदसान चौकी इंचार्ज जमाल खान को विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि एक मामले में हाईकोर्ट द्वारा जवाब मांगा गया था। संबंधित प्रकरण में समय से जवाब दाखिल करने में लापरवाही सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए भदसान चौकी इंचार्ज जमाल खान को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभागीय कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- यूपी के एक जिले में पुलिस वालों की शामत, सात महीने में 400 पर ऐक्शन,...