मैनपुरी, जनवरी 12 -- कस्बा स्थित ब्लॉक सभागार में बीडीओ नवनीत कुमार गौतम की अध्यक्षता में सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश बीडीओ द्वारा दिए गए। उन्होंने फैमिली आईडी एवं फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि सभी को आवश्यक सूचियां उपलब्ध करा दी गई हैं, अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी को कार्य में कोई समस्या है तो वह तत्काल अवगत कराए, अन्यथा फील्ड में जाकर कार्य समय से पूरा करें। उन्होंने पंचायत सहायकों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से पंचायत घर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर कार्य करें। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर कठोर कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.