लापरवाही पर बरतने पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर
नोएडा, जून 15 -- नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता और लापरवाही बरतने पर बादलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार भड़ाना को सोमवार को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आम जनता से प्राप्त शिकायतों का थाने पर समय से निस्तारण नहीं हो रहा था। अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती जा रही थी। समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जनसुनवाई और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। बीते दिनों आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली जनशिकायतों के निस्तारण की शासन से महीनेवार सूची जारी कि गई थी, जिसमें मई महीने में कमिश्नरेट की रैंक गिरी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.