मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- पटेहरा। संचारी रोग अभियान के तहत मंगलवार को आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में टीम बना कर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गांवों को प्लास्टिकमुक्त बनाने के लिए लगभग 38 किलो प्लास्टिक की पन्नी बटोरी गई। वहीं लापरवाही बरतने पर दो सफाईकर्मियों को फटकार लगाई गई। विकास खंड के तुलसीपुर, नेवढ़िया, बेलहरा, पटेवर, शेरूआ और रामपुर रिक्शा में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। जांच में निकले सहायक विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार दूबे, वीसी विजय प्रताप सिंह ने लापरवाह दो सफाईकर्मियों धर्मेंद्र और बंशीधर को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। सहायक विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार दूबे ने बताया 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग अभियान में सफाईकर्मियों की टीम सभी न्याय पंचायतों में तैनात की गई है। गांवों में सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर का ...