मोतिहारी, मई 4 -- मझौलिया,एक प्रतिनिधि। सोमवार को तिरूवाह क्षेत्र के रमपुरवा महनवा पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बकुलिया टोला के शिक्षक शिवम कुमार को लेटलतीफी, कर्तव्यहीनता और अनियमियत्ता के आरोप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए डीपीओ स्थापना को सूचित किया है। उल्लेखनीय है कि शिक्षक शिवम कुमार पर बकुलिया टोला निवासी ग्रामीण आफताब आलम के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है। ग्रामीणों द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान को बदसलूकी का वीडियो वायरल कर हस्तक्षेप की मांग की गयी है जिसके आलोक में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुन्ना राम ने बताया कि उक्त शिक्षक की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाया गया है। यह भी पढ़ें- प्राथमिक वद्यिालय बकुलिया टोला के ...